जल संस्थान के स्टोर समेत मोरी के गुराड़ी गाँव में 3 घर जलकर राख
जल संस्थान के स्टोर समेत मोरी के गुराड़ी गाँव में 3 घर जलकर राख
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद में आज सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की भीषण घटनाएं सामने आईं। पहली घटना जिला मुख्यालय के पास जल संस्थान के स्टोर में हुई, वहीं दूसरी घटना मोरी तहसील के गुराड़ी गाँव में हुई जहाँ तीन परिवारों के घर पूरी तरह नष्ट हो गए।
बता दें कि आज सुबह लगभग 04:08 बजे भटवाड़ी रोड़ गोफियारा निकट जल संस्थान विभाग के जलकल स्टोर में प्लास्टिक पाईप में आग लगी. जिसमे तत्काल रूप से फायर सर्विस टीम रवाना की हुई. फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुँच कर सुबह 05:30 बजे आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया. केवल प्लास्टिक पाईप जलकर नष्ट हुए हैं अन्य कोई नुकसान नही हुआ.
वहीं आज ही दूसरी और भी आगजनी भी देखने को मिली.
लगभग सुबह 05:19 बजे तहसील मोरी अन्तर्गत ग्राम गुराडी में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा तत्काल राजस्व विभाग, फायर सर्विस, SDRF, पुलिस, पशु चिकित्सा, 108 एम्बुलेंस टीम को घटना स्थल रवाना किया गया. टीम मौके पर पहुँच कर टीम तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से 07:35 बजे तक आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया.
ग्राम गुराडी में अग्निकांड से 03 परिवारों के भवन जलकर पूर्ण रूप से नष्ट हुये.प्रभावित परिवारों की अग्निकांड से पशुओं की जलकर मृत्यु होने की बात कहीं गई हैं. तहसीलदार मोरी द्वारा बताया कराया गया.कि घटना शॉर्टसर्किट से हुई हैं. राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी दी गई हैं. जिसमे राजस्व विभाग ने राहत के तौर पर तीन परिवारो को 02 कम्बल, 01 तिरपाल, 5000 हजार दी गयी हैं.जिसमे कुल सामाग्री 06 कम्बल, 03 तिरपाल तथा 15000 हजार राहत के तौर पर दिये गए.
