‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’: रायमेर बड़ेथ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1400 से अधिक लोग हुए लाभान्वित
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’: रायमेर बड़ेथ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1400 से अधिक लोग हुए लाभान्वित
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- प्रदेश सरकार की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत गुरुवार को डुंडा विकासखंड की न्याय पंचायत रायमेर बड़ेथ में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की उपस्थिति व परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिंह की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया और विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 36 शिकायतें प्रस्तुत की, जिनमें से विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान की उपस्थिति में 22 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
शिविर में हुल्डियाण के ग्रामीणों द्वारा मार्ग पर उगी झाड़ियों की समस्या को उठाया दूसरी अन्य समस्या बड़ेथ बाजार में नालियां जाम होने की शिकायत दर्ज हुई जिसके लिए विधायक सुरेश चौहान द्वारा संबंधित विभाग को 15 दिनों के अंदर मार्ग से झाड़ियां हटाने व नालियां साफ करने के निर्देश दिए। न्यूसारी,नेप्पण,भेंत के ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या को उठाया जिस पर विधायक द्वारा 15 दिन के भीतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही जेई और एई को तत्काल विजिट करने के निर्देश दिए। अन्य शिकायतों में सड़कों पर पेचवर्क और प्रतिकर की समस्या दर्ज हुई जिस पर विधायक सुरेश चौहान द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
न्याय पंचायत रायमेर बड़ेथ में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 13 प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की गई। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 19 बीपीएल प्रमाण पत्र व 24 जॉब कार्ड आवेदन, पंचायतीराज विभाग द्वारा 15 परिवार रजिस्टर व 07 जन्म प्रमाण पत्र व 05 परिवार पृथककरण व 16 राशन कार्ड आवेदन प्राप्त किए। उद्यान विभाग द्वारा 30 लोगों को विभागीय जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 वृद्धा पेंशन,02 दिव्यांग पेंशन सहित 25 शिकायतों का निस्तारण किया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 05, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 02, सहकारिता विभाग द्वारा 18 लोगो को जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 64 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 36 लोगो को विभागीय जानकारी देकर लाभान्वित किया। एनआरएलएम/रीप/ ग्राम्य विकास द्वारा 76 शेयर प्रमाण पत्र वितरित किए।
विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान से आमजनमानस को योजनाओं का लाभ मिल रहा है सभी जरूरी प्रमाण पत्र मौके पर बनाए जा रहे है। लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति से लेकर दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
शिविर में जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल, प्रधान संगठन महामंत्री जितेन्द्र पोखरियाल,जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत,ग्राम प्रधान आशुतोष बिष्ट, सहित अन्य ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य शीतल बिष्ट,बाल शेखर नौटियाल सहित अन्य सदस्य ,खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी हरीश बिजल्वाण सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
