धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
गदरपुर- गदरपुर के अंतर्गत पंचायती राज विभाग एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी के द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-26 के अंतर्गत “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कृष्ट अभियान” के तहत 18 दिसंबर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसका समापन आज 08 जनवरी को किया गया जिसमे कूल्हा, कोपा, मोतियापुरा, झगड़पुरी, मजराहसन, बराखेड़ा, राजपुर फतेहगंज, जगनपुरी आदि गांवो के लगभग ढाई हजार लोगों ने प्रतिभाग किया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया एवं प्रमाण पत्र बनाए गए।



