उत्तरकाशी: “मनरेगा बचाओ संग्राम” के जरिए भाजपा को घेरेगी कांग्रेस, पंचायत स्तर पर जन आंदोलन का फूंका बिगुल
इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा के मूल स्वरूप की रक्षा करना, ग्रामीण गरीबों को रोजगार के अधिकार की गारंटी सुनिश्चित करना तथा केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे VB-GRAM-G जैसे जनविरोधी प्रावधानों को वापस लेने के लिए जनपद में व्यापक जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार करना रहा।
उत्त्तरकाशी कांग्रेस का कहना हैं,आज मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि पहाड़ और ग्रामीण भारत के लाखों परिवारों की आजीविका की मजबूत रीढ़ है.उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय जिलों में जहां रोजगार के अवसर सीमित हैं.वहां मनरेगा गरीबों, महिलाओं, दलितों, सीमांत किसानों, भूमिहीन मजदूरों के लिए जीवन-रक्षक सहारा है,लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार लगातार मनरेगा को कमजोर करने की दिशा में काम कर रही है जिसमे भाजपा सरकार बजट में कटौती,भुगतान में देरी,मजदूरी दर कम रखना,काम की स्वीकृति में अड़चन,और नई जटिल प्रक्रियाओं के माध्यम से गरीबों का हक छीनने की कोशिश कि जा रही हैं.
कांग्रेस पार्टी स्पष्ट शब्दों में कह रही है कि मनरेगा पर हमला गरीब के पेट पर हमला है
और कांग्रेस उत्तरकाशी जनपद में इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।
कांग्रेस ने संकल्प किया कि आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि मनरेगा बचाओ संग्राम को उत्तरकाशी में पंचायत स्तर से जिला स्तर तक जनआंदोलन के रूप में चलाया जाएगा,आगामी चरणों में गांव-गांव जनसंपर्क,पंचायत चौपाल,नुक्कड़ सभाएं,धरना/प्रदर्शन,और जिला स्तर पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही अभियान की हर गतिविधि में महिलाओं, युवाओं, फ्रंटल संगठनों व जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी,कांग्रेस की प्रमुख मांगें हैं जिसमे केंद्र सरकार से हमारी स्पष्ट मांग है,VB-GRAM-G जैसे मनरेगा विरोधी प्रावधानों को तुरंत वापस लिया जाए,मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए,मजदूरों का लंबित भुगतान तत्काल जारी किया जाए और भुगतान नियमित हो,मनरेगा के बजट में पर्याप्त वृद्धि कर काम के दिन व मजदूरी दर बढ़ाई जाए,पहाड़ी जिलों को विशेष रूप से देखते हुए मनरेगा में अलग प्रावधान किए जाएं।
साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी जनपद वासियों से अपील किया मनरेगा को बचाने, ग्रामीण गरीबों के रोजगार अधिकार को सुरक्षित करने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व् कार्यकर्ता सम्मिलित हुए.जिसमें नागेन्द्र दत्त जगूड़ी (पूर्व जिलाध्यक्ष),कनकपाल सिंह परमार(पूर्व प्रमुख),कमल सिंह रावत (जिला संयोजक, सेवादल),मनीष राणा (निर्वर्तमान जिलाध्यक्ष),अभिषेक जगूड़ी (एडवोकेट),दिवाकर भट्ट,अनवीर पवाँर (पूर्व प्रधान),आनंद पंवार (एडवोकेट),सुधीश पवाँर,पवित्र राणा,कविता जोगेला (पूर्व सभासद),मधु रावत,कमलेश मेहता,उत्तम गुसाईं,पपेंद्र नेगी, भगवान चंद,मनीष पवाँर,( सभासद)
सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता व् पदाधिकारी एवं साथी उपस्थित रहे।
