उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 

 

टिहरी

 

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मीना ने युवा दिवस मनाने के कारण उद्देश्यों एवं विवेकानंद जी के जीवन पर विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी की नोडल अधिकारी डॉक्टर ईरा सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय मूल्यों के महत्व एवं उनके आध्यात्मिक विचारों पर विस्तार से व्याख्यान दिया गया। छात्र-छात्रा वर्ग में कुमारी मीनाक्षी बी0 ए0 पंचम सेमेस्टर एवं विपिन बी0ए0 तृतीय सेमेस्टर ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं अपने विचार रखें जो आज भी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए0 के0 सिंह ने छात्र छात्राओं के मध्य युवा शब्द को स्पष्ट करते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शो उनकी शिक्षाओं पर बात की। जो आज भी युवाओं में आत्मविश्वास अनुशासन के प्रेरणा स्रोत हैं ,। उन्होंने प्रत्येक युवा को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के आध्यात्मिक विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात समस्त प्राध्यापक वर्ग कर्मचारी वर्ग एन एस एस एवं यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग एवं कार्यालय कर्मचारी वर्ग एवं समस्त छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!