राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में ‘कंप्यूटर एंड एजुकेशन’ प्रेजेंटेशन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में ‘कंप्यूटर एंड एजुकेशन’ प्रेजेंटेशन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज
टिहरी
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में शिक्षाशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ संगीता जोशी बिज्लवाण ने कम्प्यूटर एंड एजुकेशन विषय के छात्र छात्रों का पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन का कार्यक्रम आयोजित कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया।
शिक्षाशास्त्र विषय के छात्र-छात्राओं द्वारा कंप्यूटर के विभिन्न आयामों एवं ऊर्जा संरक्षण से संबंधित पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा पर्यावरणीय चेतना का विकास करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह द्वारा इस कार्यक्रम की संचालिका डॉ. संगीता जोशी बिज्लवाण को कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई दी और छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर के विविध आयामों से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियों तथा ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के संदेश को सराहा गया।उनके द्वारा कहा गया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता एवं प्रायोगिक चेतना के विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करती हैं।इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल मे निर्णायकों की भूमिका में डॉ ईरा सिंह व डॉ मीना एव योगा प्रशिक्षक रघुवीर शामिल रहे । टेक्निकल कार्य आशीष, मनीषा और छायांकन हितेश ने किए गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण कर्मचारीगण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मीनाक्षी, मोनिका, शिवानी, अंशिका, आयुषी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। सभी प्रस्तुतियाँ ज्ञानवर्धक एवं सराहनीय रही।
