उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग में कूड़ा निस्तारण को लेकर बैठक, समस्या के समाधान पर जोर 

नैनबाग में कूड़ा निस्तारण को लेकर बैठक, समस्या के समाधान पर जोर 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग बाजार क्षेत्र में लंबे समय से बनी कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में जगह-जगह खुले में कूड़ा फेंके जाने तथा यमुना नदी में कूड़ा डाले जाने की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार नैनबाग में समुचित डंपिंग जोन की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई वर्षों से कूड़े के निस्तारण की समस्या बनी हुई है। उचित व्यवस्था के अभाव में कई स्थानों पर खुले में कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही पर्यावरण और यमुना नदी के प्रदूषण का खतरा भी बढ़ रहा है।
बैठक में कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी एवं व्यवस्थित समाधान तलाशने पर चर्चा की गई। साथ ही बाजार क्षेत्र में नियमित रूप से कूड़ा उठाने और लोगों को निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

 

प्रमुख सीता पंवार ने कहा कि कूड़ा निस्तारण की समस्या बेहद गंभीर है। इसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और संबंधित स्तर पर समुचित व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

बैठक में स्थानीय व्यापारियों एवं अन्य लोगों ने भी कूड़ा निस्तारण की समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता बताई। लोगों का कहना है कि नैनबाग क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं, ताकि खुले में कूड़ा डालने और यमुना नदी को प्रदूषित होने से रोका जा सके।

इस मौके पर जौनपुर प्रमुख सीता पंवार, विडिओ अर्जुन सिँह रावत,दिवान रावत,व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर,वीरेंद्र पंवार (सामाजिक कार्यकर्त्ता), ग्राम विकास अधिकारी हरदेव राणा,नरेंद्र पंवार,रणवीर रावत,अर्जुन रावत,अनिल कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!