उत्तरकाशीउत्तराखंड

उपनल कर्मचारियों को समान कार्य–समान वेतन: उत्तरकाशी में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का किया सम्मान  

उपनल कर्मचारियों को समान कार्य–समान वेतन: उत्तरकाशी में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का किया सम्मान
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तरकाशी मे उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण से उनके आवास पर भेंट कर समान कार्य–समान वेतन संबंधी कैबिनेट द्वारा कर्मचारी हितैषी निर्णय मे उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर उत्तरकाशी से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण द्वारा भी निरंतर किए गए प्रयासों एवं सकारात्मक पहल का ही परिणाम है कि अब उपनल कर्मचारियों को न्याय मिला।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े प्रत्येक विषय पर पूर्ण संवेदनशीलता, गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। समान कार्य–समान वेतन का निर्णय राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच का स्पष्ट उदाहरण है।

उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित समस्त मंत्रीमंडल का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

निश्चित रूप से यह निर्णय राज्य सरकार की न्यायपूर्ण, संवेदनशील एवं कर्मचारी हितैषी नीति का सशक्त प्रमाण है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *