उत्तरकाशीउत्तराखंड

पुरोला विधानसभा: 2027 के रण की तैयारी, भाजपा नेता महावीर शाह का जनसंपर्क अभियान जारी    

पुरोला विधानसभा: 2027 के रण की तैयारी, भाजपा नेता महावीर शाह का जनसंपर्क अभियान जारी    

देहरादून (अमित नौटियाल)-  उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक गलियारों में चुनावी बिगुल अभी से बजता दिखाई दे रहा है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आने लगी है। अगर बात करें पुरोला विधानसभा सीट की तो सियासी हलचल तेज हो गई है।  वर्तमान समय में पुरोला से दुर्गेश्वर लाल भाजपा के विधायक हैं, लेकिन अभी से ही चुनाव के लिए पार्टी के भीतर कई नए चेहरे अपनी दावेदारी जता रहे हैं। वहीं भाजपा नेता महावीर शाह का नाम भी उभरकर सामने आ रहा है। महावीर शाह की सक्रियता ने क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। भाजपा नेता महावीर शाह ने इन दिनों पुरोला विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभाल रखा है। महावीर शाह जनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं।  बता दें कि महावीर शाह केवल एक नया चेहरा नहीं हैं, बल्कि उन्होंने पार्टी के भीतर रहकर कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और लंबे समय तक किए गए कार्यों के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी एक अलग पहचान है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

क्या कहते हैं भाजपा नेता महावीर शाह

भाजपा नेता महावीर शाह का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र की सेवा और चुनावी तैयारी में जुटा हूं। पार्टी के एक निष्ठावान सिपाही के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। पार्टी को बूथ स्तर से लेकर जिले तक मजबूत करने के लिए मैंने दिन-रात कार्य किया है। चाहे चुनाव हों या पार्टी का कोई अभियान, मैंने हमेशा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए समर्पित होकर काम किया है। शाह ने भरोसा जताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें 2027 में पार्टी से टिकट देंगे। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि ‘जनता जनार्दन’ के आशीर्वाद से वे पुरोला विधानसभा सीट पर कमल खिलाकर इस बार बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *