महावीर चौहान ने समर्थकों के साथ ली उक्रांद की सदस्यता
यह कार्यक्रम उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री किरण रावत एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महावीर चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय दलों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड की जिस प्रकार उपेक्षा की गई है, उससे प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता, संसाधनों और जनहित की रक्षा के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ही एकमात्र प्रभावी विकल्प है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का गठन ही देवभूमि उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। दल प्रारंभ से ही उत्तराखंड में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला ने की। इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवान, विजय, मुख्य प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, डॉ. शिवा कुरियाल, अशोक नेगी, बिहारी लाल जगूड़ी, जितेंद्र, निश्चित मनराल, कपिल कुमार, रीता देवी, सुमन नेगी, गिरीश कोठारी, कामना बिजलवान सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
