राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में इतिहास विभागीय परिषद का गठन, भारती बनीं अध्यक्ष
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में इतिहास विभागीय परिषद का गठन, भारती बनीं अध्यक्ष
खाड़ी/टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने और छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से इतिहास विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया। सर्वसम्मति से चुनी गई कार्यकारिणी प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह के निर्देशानुसार और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह की देखरेख में आयोजित बैठक में छात्र-छात्राओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से अपनी कार्यकारिणी का चुनाव किया। छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से भारती पंचम सेमेस्टर अध्यक्ष पद, कल्पना उपाध्यक्ष पद, आंचल राणा सचिव, पायल सहसचिव और मानसी को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया।
इस अवसर पर डॉ ईरा सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कि आगामी सत्र के लिए विभाग द्वारा होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा का चयनित पदाधिकारियों की सहमति से निर्धारण भी किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने डॉ ईरा सिंह को नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए बधाई दी।
