भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति घोषित, उत्तरकाशी से चार युवाओं को मिली जिम्मेदारी
देहरादून- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और प्रदेश मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान के परामर्श के बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की। जारी सूची के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति में कुल 25 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है। इनमें उत्तरकाशी जिले से चार युवाओं को स्थान मिला है।
उत्तरकाशी से कल्याण चौहान, प्रदीप मसेटा, गोपाल डोभाल और प्रमोद रावत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा चमोली से उर्मिला बिष्ट, ललित मिश्रा, विजय रावत, महेन्द्र नेगी, नवल नेगी, अनिल उनियाल, रामप्रसाद गौड़ और दीपक भट्ट को जिम्मेदारी दी गई है। रुद्रप्रयाग से पंकज बुटोला, जबकि टिहरी से विनीत उनियाल, आदित्य विजल्वाण, आलोक जुयाल और अनिल चौहान प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए गए हैं। वहीं देहरादून ग्रामीण से अंकित चौहान, अम्बरेश शर्मा, राहुल चौहान (माही) और राहुल भट्ट तथा देहरादून महानगर से दीपक राणा, गौरव डंगवाल, राजा गौतम और विरेन्द्र रावत को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल डोभाल ने संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। साथ ही युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कार्य करने की बात कही।
