गोमुख-तपोवन ट्रेक पर उमड़े एडवेंचर के शौकीन पर्यटक, स्वच्छता बनाए रखने की अपील
उत्तरकाशी- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित प्रसिद्ध गोमुख-तपोवन ट्रेक पर इन दिनों एडवेंचर और ट्रेकिंग के शौकीन पर्यटकों का उत्साह देखते ही बन रहा है।कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे ट्रेकर्स के दल गंगोत्री धाम के दर्शन और गोमुख-तपोवन की रोमांचक यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।


प्राकृतिक सुंदरता और व्यवस्थाओं की सराहना
पश्चिम बंगाल (कोलकाता) से आए पर्यटकों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से इस यात्रा पर हैं। उन्होंने गंगोत्री धाम में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा पांडव गुफा का भ्रमण किया।
पर्यटकों के अनुसार गंगोत्री नेशनल पार्क के भीतर का नजारा अत्यंत मनोरम और खूबसूरत है। मौसम खुलने के साथ ही बर्फ से ढकी चोटियाँ और सुहावना वातावरण यात्रियों के अनुभव को यादगार बना रहा है।Vol.पर्यटकों ने वन विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता और प्रबंधन का ध्यान रखा गया है।
पर्यटकों का संदेश: “प्रकृति का आनंद लें, गंदगी न फैलाएं”
कोलकाता से आए पर्यटक देबाशीष, विनीता और केका सहित पूरे दल ने अन्य पर्यटकों से एक महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि
उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है और दिल को छू लेने वाली है। लेकिन यहाँ आने वाले हर पर्यटक की यह जिम्मेदारी है कि वे पर्यावरण को स्वच्छ रखें। कूड़ा केवल कूड़ेदान में ही डालें और प्रकृति की पवित्रता बनाए रखते हुए यात्रा का आनंद लें।
गोमुख और तपोवन ट्रेक न केवल एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन गंतव्य साबित हो रहा है, बल्कि यहाँ आने वाले पर्यटक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं।
