सिंगुड़ी-पिप्यारा मोटर मार्ग का विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया उद्घाटन
ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : दुर्गेश्वर लाल
नौगांव-
लम्बे समय से प्रतिक्षित सिंगुड़ी -पिप्यारा मोटर मार्ग का पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पूजा -अर्चना कर विधिवत उद्धघाटन किया। विकासखंड नौगांव के बर्नीगाड़ क्षेत्र में सिंगुड़ी–पिप्यारा मोटर मार्ग का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है । भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों में आमजन की भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य कर रही है!उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक ने इस मोटर मार्ग के निर्माण में सहयोग के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज जी हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ब्यक्त किया । उन्होंने कहा कि पुरोला विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारना मेरा संकल्प है। और क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा और विकास के लिए आने वाले समय में भी निरंतर कार्य करता रहूंगा।
इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान ,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन नेगी , मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान , नौगांव मंडल अध्यक्ष अमिता परमार , महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना रावत , मंडल महामंत्री प्रताप सिंह चौहान, पूर्व मंडल महामंत्री हरपाल सिंह रावत, एससी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मदास , जगमोहन रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर सिंह चौहान, सूरत पंवार, देव बडोनी, मनीष राणा,जनक रावत सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, पूर्व प्रधान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


