​डिजिटल हाजिरी और खराब नेटवर्क से परेशान ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, डुंडा ब्लॉक पर जड़ा ताला 

​डिजिटल हाजिरी और खराब नेटवर्क से परेशान ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, डुंडा ब्लॉक पर जड़ा ताला 


उत्तरकाशी – ​डिजिटल हाजिरी व्यवस्था और एनएमएमएस (NMMS) ऐप की समस्याओं से त्रस्त होकर डुंडा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन के झंडे तले दर्जनों प्रधानों ने डुंडा ब्लॉक पर उग्र प्रदर्शन करते हुए ताला जड़ दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रधानों का स्पष्ट कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क की बेहद खराब स्थिति के कारण मनरेगा/V-B-G राम जी योजना के तहत होने वाले विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।

 


​ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष विनोद पड़ियार ने मीडिया को अपनी बात रखते हुए कहा ​पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में आज भी मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद दयनीय है।

सरकार ने मनरेगा और V-B-G राम जी योजना के तहत मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी है। गांवों में नेटवर्क न होने के कारण समय पर फोटो अपलोड नहीं हो पाती, जिससे मजदूरों की हाजिरी दर्ज नहीं हो पाती और उनका भुगतान अटक जाता है। काम पूरा होने के बावजूद मजदूर मजदूरी के लिए भटक रहे हैं। जब तक सरकार पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था में सुधार नहीं करती या ऑफलाइन हाजिरी का विकल्प नहीं देती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Vol – ​प्रदर्शनकारी प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!