डामटा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न, सरस्वती शिशु मंदिर व होली लाइफ स्कूल का दबदबा
डामटा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सम्पन्न, सरस्वती शिशु मंदिर व होली लाइफ स्कूल का दबदबा
नौगांव/डामटा (रोबिन वर्मा): विकास खण्ड नौगांव के कांडी-डामटा संकुल के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुईं।
खेल मैदान डामटा में आयोजित इस प्रतियोगिता में संकुल के 21 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और रिले रेस जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -*
*प्राथमिक वर्ग (कबड्डी) :* बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर डामटा प्रथम और होली लाइफ पब्लिक स्कूल डामटा द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में होली लाइफ पब्लिक स्कूल प्रथम व प्राथमिक विद्यालय डामटा द्वितीय रहा।
*प्राथमिक वर्ग (खो-खो) :* बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर डामटा प्रथम व होली लाइफ पब्लिक स्कूल द्वितीय। बालिका वर्ग में होली लाइफ पब्लिक स्कूल प्रथम व सरस्वती शिशु मंदिर द्वितीय रहा।
*उच्च प्राथमिक वर्ग (कबड्डी) :* बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल डामटा प्रथम व जूनियर हाईस्कूल दियाड़ी द्वितीय। बालिका वर्ग में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय डामटा प्रथम व होली लाइफ पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।
*उच्च प्राथमिक वर्ग (खो-खो) :* बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल डामटा प्रथम व होली लाइफ पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री चमन सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी शीतल गौड़, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जबर सिंह पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बचन सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, समाजसेवी चतर सिंह चौहान, राजेश बहुगुणा, प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप नौटियाल आदि जनप्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक करिश्मा चौहान, खेल समन्वयक शशिपाल चौहान, संकुल खेल प्रभारी जयेंद्र सिंह चौहान, विनोद गौड़, सुल्तान सिंह पंवार, प्रकाश सैनी, जयचंद जोशी, सुमन नौटियाल, रेखा थपलियाल, सुभाष चंद्र, अनुज त्यागी, मीना चौहान, राखी चौहान, सुशीला रावत, सोहन लाल सेमवाल, राधेश्याम थपलियाल, पंकज सक्सेना, दिनेश नाथ, प्रताप सिंह पंवार, जयप्रकाश चौहान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
