उत्तरकाशीउत्तराखंडधार्मिक

बर्फ़ की चादर ओढ़े गंगोत्री धाम में निरंतर हो रही मां गंगा की पूजा 

बर्फ़ की चादर ओढ़े गंगोत्री धाम में निरंतर हो रही मां गंगा की पूजा 
 
 उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)– सर्दियों के आगमन के साथ ही गंगोत्री धाम इन दिनों बर्फ की सुंदर चादर ओढ़े हुए है। माँ गंगा का उद्गम स्थल गंगोत्री धाम शीतकाल के दौरान भले ही आम श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाता हो, लेकिन यहाँ आस्था की परंपरा कभी नहीं रुकती। कपाट बंद होने के बाद धाम में सन्नाटा तो है, लेकिन माँ गंगा की भक्ति की लौ आज भी उतनी ही प्रज्वलित है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और माइनस डिग्री तापमान के बीच भी गंगा पुरोहित अटूट श्रद्धा के साथ माँ गंगा की सुबह-सांय आरती और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

वर्तमान में धाम में केवल गंगा पुरोहितों के साथ उत्तरकाशी प्रशासन के कर्मचारी और सुरक्षा बल तैनात हैं। बर्फबारी के कारण मंदिर का सुनहरा पंडाल और परिसर किसी दिव्य लोक जैसा प्रतीत हो रहा है। दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद आस्था की यह अविरल धारा गंगोत्री धाम को और भी भव्य बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *