पशुपालन विभाग ने नैनबाग के बांडासारी गांव में ग्राम्य स्तर जागरूकता गोष्ठी का किया आयोजन
पशुपालन विभाग ने बांडासारी गांव में ग्राम्य स्तर जागरूकता गोष्ठी का किया आयोजन
नैनबाग (रोबिन वर्मा)– टिहरी गढ़वाल जनपद के अंतर्गत जिला सेक्टर योजनांतर्गत राजकीय पशुचिकित्सालय पंतवाड़ी क्षेत्र के ग्राम बांडासारी में ग्राम्य स्तर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ साथ पशुओं के रखरखाव, खान पान और रोगों के रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। गोष्ठी में ग्रामवासियों ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पशुओं के रखरखाव बीमारियों आदि की जानकारी भी प्राप्त करी। इस दौरान गोष्ठी में ग्रामीणों की उपस्थिति में दवाइयां वितरण का कार्य भी संपन्न किया। उक्त कार्यक्रम में पशुपालकों द्वारा पशुओं में होने वाली विभिन्न रोग एवं उनके घरेलू नुस्खे एवं इलाजों के बारे में भी संवाद स्थापित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बांडासारी सुनील हनुमंती की अध्यक्षता में डॉ अनमोल नौटियाल(पशुचिकित्सा अधिकारी), जगदम्बा प्रसाद (पशुचिकित्सा फार्मेसी अधिकारी), सुमेर सिंह, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
