उत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल

सात दिवसीय विशेष शिविर छात्रा वर्ग में अंशिका मेहता सर्वश्रेष्ठ शिवरार्थी एवं आध्या पुरोहित श्रेष्ठ ग्रुप लीडर से सम्मनित 

सात दिवसीय विशेष शिविर छात्रा वर्ग में अंशिका मेहता सर्वश्रेष्ठ शिवरार्थी एवं आध्या पुरोहित श्रेष्ठ ग्रुप लीडर से सम्मनित 

 

श्रीनगर (गढ़वाल)- राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, बिड़ला परिसर, श्रीनगर द्वारा बालिका वर्ग का आयोजित सात-दिवसीय विशेष शिविर का समापन ग्राम पंचायत सांकरो में सम्पन्न हुआ है । कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह के संरक्षण में संपन्न शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आर. एस. नेगी (निदेशक, चौरास परिसर) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुणा चौहान (उप-प्रधान, ग्राम पंचायत सांकरो ) उपस्थित रहीं … डॉ. राकेश नेगी (समन्वयक, एन.एस.एस.), डॉ. रजनी नौटियाल समस्त कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस. एवं अन्य गणमान्य अतिथि समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. ओ. पी.गुसाई (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) द्वारा की गई। समस्त अतिथियों का स्वागत संबोधन डॉ. रजनी नौटियाल (वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. अनूप सेमवाल (कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवी सुचेता पुष्प द्वारा सात-दिवसीय विशेष शिविर की संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उत्कृष्ट कार्य हेतु अंशिका मेहता को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी तथा आध्या पुरोहित को सर्वश्रेष्ठ दलनायक से पुरस्कृत किया गया।  इसके अतिरिक्त सुचेता पुष्प,स्नेहा, प्रज्ञा एवं सृष्टि को श्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों द्वारा स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई तथा समाज सेवा के प्रति उनके आत्मविश्वास एवं प्रेरणा को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनुराही द्वारा समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अपने धन्यवाद ज्ञापन में उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ. पी. सुयाल, निदेशक प्रो. गोसाईं. एस. नेगी, प्रधानाचार्य साकंरो एवं सभी उपस्थित अतिथिगणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कर्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ हेमलता भट्ट,डॉ अनूप सेमवाल, डॉ अनुराही, डॉ बालकृष्ण बधानी एवं कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *