उत्तराखंड

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन 

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन 

 

उत्तरकाशी  (रोबिन वर्मा) – उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, बृहस्पतिवार से दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम दिवस न्याय पंचायत गातू में मुख्य अतिथि कांडी डामटा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य अनीता नेगी और विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय राणा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मां सरस्वती की पूजा करके और उसके बाद मुख्य अतिथियों ने रिबन काटकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया और छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान कांडी डामटा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य अनीता नेगी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के विद्यालयों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कई ऐसे बच्चे हैं जो खेलकूद के माध्यम से भी आगे बढ़ रहे हैं, साथ ही कहा कि क्षेत्र के विद्यालयो से संबंधित जो भी समस्या होगी उनका समाधान करवाने का पूरा प्रयास करूंगी।

डामटा में प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि विनोद डोभाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से उन्हें तलाशने व तराशने की जरूरत होती है। कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलकूद के जरिये शरीर की शारीरिक क्षमता भी बेहतर होती है। ग्रामीण परिवेश में स्थित बाल प्रतिभाएं आगे आने का अवसर प्राप्त होता है।खेल प्रतियोगिता में 50मीटर ,100मीटर, 200मीटर 400 मीटर प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक बालक बालिका दौड़, लम्बी व ऊंची कूद , कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया तथा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मेडल व ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान डामटा में क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रोशन बहुगुणा,खेल संयोजक कांडी डामटा शशीपाल सिंह चौहान, खेल प्रभारी कांडी डामटा जयेंद्र सिंह चौहान, न्याय पंचायत गातू में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश पंवार , प्रधान गातू नवीन रावत,विनोद गौड़,खेल संयोजक गातू दुर्गेश भट्ट , खेल समन्वयक गातू कुलदीप नेगी, सहसंयोजक विजयराज असवाल अभिभावक, छात्र छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!