उत्तराखंडदेहरादून

हरेला पर्व पर जसपाल राणा शूटिंग रेंज मझोन में हुआ पौधरोपण

 

 

हरेला पर्व पर जसपाल राणा शूटिंग रेंज मझोन में हुआ पौधरोपण

देहरादून ( शिवांश कुंवर)

हरेला पर्व के अवसर पर ग्राम मझोन स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पौधरोपण कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के नाम समर्पित रहा।

 

कार्यक्रम में पूर्व खेल मंत्री नारायण सिँह राणा,क्रीड़ा भारती उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर के नेतृत्व में उनकी टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व कैंट बोर्ड अध्यक्ष विनोद पुंडीर, द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित सुभाष राणा, ग्राम प्रधान मनीषा, युवराज राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने का संकल्प है।

 

पौधरोपण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!