विधायक प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कई लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
विधायक प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कई लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
देहरादून(अमित नौटियाल)- विधानसभा क्षेत्र चकराता में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज क्षेत्र के कई लोगों ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह ने सभी सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह ने सभी नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देती आई है, और नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा।
अतर सिंह स्याणा, रणसिंह चौहान, अमर सिंह चौहान, अनिल चौहान, प्रदीप चौहान, बारू सिंह चौहान, विनोद चौहान तथा बलबीर सिंह चौहान ने शमशेर स्याणा और बीडीसी टीकाराम के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम बुराइला से धूम सिंह, दिलीप सिंह, यशवीर सिंह तथा ग्राम लौहारी से बचन सिंह भी उपस्थित रहे।
