करंट लगने से एक मौत
करंट लगने से एक मौत
रामनगर- रामनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक टायरों की दुकान में काम कर रहे मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई l वहीं घटना की सूचना मिलने ही परिजनों ने उन्हें राम दत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया l

इस मामले में डॉ. पीयूष ने बताया कि कि मोहम्मद शोएब के शरीर में करंट का कोई निशान नहीं मिला। फिलहाल, पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच जारी है l
