धनौरी (श्रवण गिरी)- धनौरी चौकी क्षेत्र में पूर्व में घटित चोरियों के खुलासे को लेकर भाजपा युवा नेता अजय प्रताप सैनी के नेतृत्व में व्यापारी और ग्रामीणों ने धनौरी चौकी में पुलिस से वार्ता की। वार्ता के दौरान पुलिस से लोगों ने पुलिस से मांग की क्षेत्र में जो चोरिया और घटनाएं घटी हैं उनका निष्पक्ष रूप से निस्तारण जल्द से जल्द किया जाय। क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे अजय प्रताप सैनी ने। बताया कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके करीबी व्यापारियों लोगो को झूठे मामलों में परेशान किया जा रहा है जिसको लेकर आज धनौरी पुलिस से वार्ता की गई है, क्षेत्र में घटित वारदातो को निष्पक्ष रूप से खुलासा करने के लिए पुलिस से आग्रह किया गया है। यदि घटनाओं का खुलासा निष्पक्ष रूप से नही होता है तो उसके बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा।


