उत्तरकाशीउत्तराखंड

जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने की पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा

जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने की पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा

 

उत्तरकाशी,

 

 

जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने गुरुवार को पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिक आवाजाही वाले पर्यटक स्थलों के थीम आधारित विकास पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्यटकों की सुविधा और पर्यटन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही प्रमुख पर्यटक स्थलों तथा अधिक पर्यटकों की आवाजाही वाले स्थानों पर वॉल पेंटिंग, म्यूरल्स आदि विकसित किए जाए, ताकि पर्यटकों को आकर्षक और बेहतर अनुभव मिल सके।

 

जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थलों के विकास के लिए साइनेज (दिशा सूचक संकेतक) पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटकों को स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिल सके। इसके साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

 

बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के. जोशी,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *