उत्तरकाशीउत्तराखंड

भटवाड़ी के लाटा और सैंज गांव में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से की विकास के विषयों पर चर्चा

भटवाड़ी के लाटा और सैंज गांव में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों से की विकास के विषयों पर चर्चा 

 

 

उत्तरकाशी- गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भटवाड़ी प्रखंड के लाटा और सैंज गांव का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों, युवाओं और मातृशक्ति से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर क्षेत्र के विभिन्न समसामयिक विषयों, स्थानीय समस्याओं और गांव के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को आगे बढ़ाने के लिए जनता से संवाद बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा मिले आत्मीय स्नेह, सम्मान और विश्वास से वह अभिभूत दिखाई दिए। उन्होंने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और भरोसा ही उन्हें हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान अनिल रावत, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश नेगी, सैंज गांव के प्रधान प्रतिनिधि विनोद पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद और विरेंद्र नौटियाल सहित कई ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *