विधायक चुनाव की दावेदारी को लेकर गोडर की महापंचायत सम्पन्न, महावीर शाह ने ठोकी ताल

विधायक चुनाव की दावेदारी को लेकर गोडर की महापंचायत सम्पन्न, महावीर शाह ने ठोकी ताल

पुरोला (रोबिन वर्मा) पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद की दावेदारी को लेकर गोड़र पट्टी में रविवार को एक ऐतिहासिक विचार-विमर्श मंथन महापंचायत ग्राम गातू में सम्पन्न हुई।

गोड़र पट्टी के ग्राम कण्डारी निवासी युवा समाजसेवी महावीर शाह ने 27-गांव गोड़र के ग्रामीणों की रायशुमारी के लिए यह महापंचायत बुलाई थी, जिसमें क्षेत्र के स्याणा गण, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रबुद्ध जनों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गोड़र पट्टी को आज तक विधानसभा स्तर का प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। यदि क्षेत्र का युवा महावीर शाह चुनाव लड़ने का संकल्प ले रहा है, तो 2027 में पूरा गोड़र क्षेत्र एकजुट होकर उसका समर्थन करेगा।

इस अवसर पर भावुक होते हुए महावीर शाह ने कहा “मैं आज आपके सामने प्रत्याशी बनकर नहीं, आपके बेटे के रूप में आशीर्वाद मांगने आया हूँ।

मैं आप सभी के आशीर्वाद से पूरा प्रयास करूंगा और अंतिम परिणाम आने तक बैठूंगा नहीं। मुझे पूरा विश्वास है, अगर आप सभी का सहयोग और साथ इसी तरह बना रहा, तो 2027 का परिणाम निश्चित रूप से हमारे पक्ष में होगा। आपका साथ ही मेरी ताकत है और आपका आशीर्वाद ही मेरी जीत है।”

महावीर शाह की इस भावुक अपील पर पूरी महापंचायत में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और सभी ने एक स्वर में समर्थन देने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!