उत्तराखंड

डीएम नितिका खंडेलवाल ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा  

डीएम नितिका खंडेलवाल ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा  

 

टिहरी- DM नितिका खण्डेलवाल ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ब्रहमपुरी परिवहन विभाग की चौकी, ब्रहमपुरी मार्केट, नीरगढ़, तपोवन, खारास्रोत, ढालवाला व ब्रहमपुरी राफ्टिंग प्वाइंट आदि क्षेत्रो का निरीक्षण किया।

 

ब्रहमपुरी राफ्टिंग प्वाइंट का निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए राफ्ट व पर्यटन को ले जाने वाले कितने वाहन प्रयोग किये जा रहे है इसका डेटा तैयार करे तथा कितने स्थानो पर बुकिंग होती है इन सब को पहले से व्यवस्थित कर लें ताकि यात्रा सीजन में जाम की स्थित न हो । व्यापरिक तौर पर किराये पर दिये जाने वाले दोपहिए वाहनों के स्वामियों के पास वाहन पार्किंग की कितनी जगह है यदि वाहन पार्किंग क्षमता से अधिक पाए जाते हैं तो नोटिस जारी करें ।
तपोवन क्षेत्र निरीक्षण के दौरान डैक्कन बैली मार्ग पर नाले की तरफ सुरक्षात्मक उपाय करने, बालक नाथ मार्ग पर नाली की मरम्मत करने, पोल पर लटकते तारो को सही सुव्यस्थित करने, अनावश्यक पोल क्योसक को हटाने, नाली की साफ सफाई करने तथा पूर्ण रूप से कबर करने, पार्किंग पर बने राफ्टिंग ऑफिस को हटाने के निर्देश ईओ तपोवन को दिए ।
खारा स्रोत पार्किंग के पास ध्वस्त हुए पुराने पुल का मलबा हटाने के लिए लोनिवि को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
जिलाधिकारी ने एन एच के अधिकारियों को एनएच की नालियों को साफ करने, शिवपुरी क्षेत्र में पड़े मलबे को तत्काल प्रभाव से हटाएं जाने के निर्देश दिए गए ।

 

निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी ने एक निजि होटल में होटल एसोसिएसन के पद्धाधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा व एलपीजी सिलेंडर सम्बन्धी बैठक की । उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान जिन होटलों की पार्किन क्षमता कम है, तो ऐसे होटल स्वामियों को व्यक्तिगत पार्किंग व सरकारी पार्किंग जो भी उपलब्ध हो उसके साथ टाइप कर प्रयोग करें ताकि जाम से निजात मिल सके यात्रा के दौरान वाहनों को सड़‌कों पर खड़ा न करें । उन्होंने कहा कि अनावश्यक दुकानों को आगे न बढाएं ऐसे करने पर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

उन्होंने एलपीजी सिलेंडर के सम्बन्ध में स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया कि सभी को गाइड लाइन का पालन करना होगा । प्रशासन की तरफ से हर प्रकार से व्यवस्था बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग कर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं यदि ऑनलाइन में कोई दिक्कत हो तो ऑफलाइन भी बुकिंग करा सकते है । अनावश्यक गोदामों में भीड न बढायें । इस अवसर पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम एवं इण्डियन ऑयल के प्रतिनिधियों के द्वारा भी जानकारी साझा की गयी ।

निरीक्षण / बैठक के दौरान एसएसपी आयुष अग्रवाल एएसपी दीपक सिंह, एसडीएम नरेन्द्रनगर आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ सतेन्द्र राज, डीएसओ मनोज डोभाल, ईओ मुनिकीरेती अंकिता जोशी व तपोवन अंजली रावत, एसएचओ प्रदीप चौहान सहित एनएच, सिंचाई आदि विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *