राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टिहरी की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ
टिहरी- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी टि0ग0 की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ आज ग्राम सभा चिड़ियाली ‘जन जागृति भवन खाड़ी में किया गया। 14 मार्च से 20 मार्च तक चलने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘युवाओं के माध्यम से सामुदायिक विकास और जन-जागरूकता’ है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रचलित कर किया ।
शिविर के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी मीना ने सर्वप्रथम बैच अलंकृत करते हुए कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), जाजल के प्रधानाचार्य प्रभाकांत त्रिवेदी उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत आर्मी कैप्टन सूरसिंह सिंह रौतेला, हिकमत सिंह रौतेला एवं व्यास बाबा रहे। नोडल अधिकारी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं सात दिवसीय विशेष शिविर की महत्ता को बताते हुए स्वयंसेवियों को सात दिवसीय शिविर की हेतु शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीके त्रिवेदी ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्रामीण जीवन की चुनौतियों को समझने और उनके समाधान हेतु पहल करने का अवसर मिलता है। उन्होंने अनुशासन और सेवा भाव को विद्यार्थी जीवन का मूल मंत्र बताया। सूरसिंह रौतेला जी ने समूह में रहते हुए सात दिवसीय कार्यों को संपादित करने हेतु स्वयंसेवियों को प्रेरित किया। हिक्मत सिंह रौतेला ने छात्र-छात्राओं को साथ दिवसीय शिविर की शुभकामना देते हुए पूर्ण मनोयोग के साथ स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के द्वारा समाज से जुड़ने की बात कही। व्यास बाबा ने स्वयं सेवियों को मानवता धर्म को निभाते हुए सभी भेदभाव से ऊपर उठकर समाज कल्याण हेतु प्रेरित किया।
अतिथियों ने स्वयं सेवियों को आगामी सात दिनों के सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। प्राध्यापक वर्ग में डॉ ईरा सिंह ने स्वयंसेवियों को शिविर की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पुस्तकीय ज्ञान से निकलकर समाज के मध्य रहकर आदर्श युवा की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु आग्रह किया। डॉ संगीता बिजलवाण जोशी ने स्वयंसेवियों को अनुशासन, धैर्य कर्तव्य निष्ठा के साथ सात दिवसीय शिविर में प्रतिभाग करने हेतु आग्रह किया। डॉक्टर मीनाक्षी ने छात्र-छात्राओं को समूह में रहते हुए एक दूसरे का सहयोग करते हुए स्वच्छता स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने स्वयंसेवियों को एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्देश्यों को बताते हुए पूर्ण उत्साह धैर्य अनुशासन के साथ शिविर की गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एनएसएस सिर्फ एक संगठन नहीं वरन एक भावना है जो दूसरों के लिए जीने और समाज हित में कुछ करने के लिए प्रेरित करती है राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य है “नॉट मी बट यू”, “स्वयं से पहले आप” की भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवी ग्राम चिड़ियाली के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण, जल संरक्षण जागरूकता, साक्षरता, नशा मुक्ति अभियान ,मतदाता जन जागरूकता अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाएंगे। प्रतिदिन सुबह योग एवं व्यायाम से दिनचर्या शुरू होगी, जिसके पश्चात श्रमदान और सायंकालीन सत्र में बौद्धिक चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, स्वयं सेवी और ग्रामीण व महाविद्यालय के कर्मचारीगणो में दीपक हितेश मनीषा,आशीष भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, स्वयं सेवी और ग्रामीण व महाविद्यालय के कर्मचारीगणो में दीपक हितेश मनीषा,आशीष भी उपस्थित रहे।
