उत्तराखंड

1 रुपये शगुन में हुआ विवाह, नहीं आई बारात; पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने की शिरकत

1 रुपये शगुन में हुआ विवाह, नहीं आई बारात; पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने की शिरकत

 

हरियाणा-  हरियाणा के करनाल जिले के सालवन गांव में एक अनोखी और मिसाल पेश करने वाली शादी देखने को मिली। इस अवसर पर नारायण सिंह राणा ने कहा कि बिना दहेज के इस तरह की सादगीपूर्ण शादी समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के समय में दहेज प्रथा और दिखावे की वजह से कई परिवार आर्थिक बोझ के नीचे दब जाते हैं, ऐसे में इस प्रकार की पहल समाज को नई दिशा देने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि अगर युवा पीढ़ी इसी तरह आगे आकर बिना दहेज के विवाह करने का संकल्प ले, तो निश्चित रूप से समाज से दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की और कहा कि  युधिष्ठिर सलवान ने एक बेहद बड़ी मिशाल  समाज व देश में दी है जिन्होने अपने सुपुत्र का विवाह बिना दहेज में किया है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारायण सिँह राण,रेसलर दिलीप राणा (द ग्रेट खली) के. पी सिँह पूर्व स्पीकर पंजाब आदि कई दिग्गज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *