Monday, August 10, 2026
उत्तरकाशीउत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड आयुर्वेद के पूर्व निदेशक यतेंद्र सिंह रावत कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड आयुर्वेद के पूर्व निदेशक यतेंद्र सिंह रावत कांग्रेस में शामिल

डॉ. हरक सिंह रावत और जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत की मौजूदगी में ली पार्टी की प्राथमिक सदस्यता 

​उत्तरकाशी/यमुनोत्री
यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के छैज्युला ग्राम निवासी एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के पूर्व निदेशक यतेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने उत्तरकाशी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत तथा चुनाव प्रबंधन समिति के चेयरमैन डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

​यतेंद्र सिंह रावत के पार्टी में शामिल होने पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी और प्रदेश नेतृत्व ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यतेंद्र सिंह रावत का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

​जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि यतेंद्र सिंह रावत के लंबे प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और जनसेवा की भावना से कांग्रेस संगठन को धरातल पर अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को और अधिक सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
​यतेंद्र सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने से यमुनोत्री क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों में नए उत्साह का संचार देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके जुड़ने से आगामी चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों में पार्टी को काफी लाभ पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!