योग और स्वच्छता के संकल्प के साथ NSS शिविर का दूसरा दिन संपन्न

योग और स्वच्छता के संकल्प के साथ NSS शिविर का दूसरा दिन संपन्न

​खाड़ी (टिहरी गढ़वाल)- राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आगाज़ उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ। शिविर के द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः काल योग अभ्यास से हुई तत्पश्चात् स्वयं सेवियों द्वारा शिविर के प्रथम दिवस की आख्या पढ़ी गई।
​योग सत्र के पश्चात, NSS की टोलियों ने खाड़ी क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने न केवल कूड़ा-कचरा साफ किया, बल्कि स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ और ‘स्वच्छ परिवेश’ के नारों के साथ स्वयंसेवकों ने जन-जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को बीमारियों से बचने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
​
​शिविर के द्वितीय सत्र (बौद्धिक सत्र) में मुख्य वक्ता के रूप में योगाचार्य श्री रघुवीर चोपड़ा जी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को योग और प्राणायाम की बारीकियों से अवगत कराया इस दौरान योग ।के माध्यम से शारीरिक और मानसिक शुद्धि का संकल्प लिया गया। साथ ही बौद्धिक सत्र में हेवल घाटी के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् चिपको आंदोलन की पृष्ठभूमि से जुड़े श्री दयाल सिंह भंडारी जी भी उपस्थित रहे जिन्होंने छात्र-छात्राओं को चिपको आंदोलन की पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारी, समाज में फैल रहे नशा एवं आधुनिक समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!