उत्तराखंड

हर्षिल-झाला में ठेका खोलने के प्रस्ताव पर भड़के ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता और तीर्थ पुरोहित

हर्षिल-झाला में ठेका खोलने के प्रस्ताव पर भड़के ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता और तीर्थ पुरोहित

देव नगरी का सम्मान सर्वोपरि: विधायक सुरेश चौहान 

धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज

उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-झाला क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव पर स्थानीय ग्रामीणों, गंगोत्री मंदिर समिति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों ने तेज विरोध किया है। यह मामला मार्च में काफी चर्चा में रहा, क्योंकि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है और गंगोत्री धाम से मात्र 20-25 किमी दूर यह जगह धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से संवेदनशील है। विपक्ष व् ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे, विरोध प्रदर्शन किए और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उनका मुख्य तर्क है कि इससे धार्मिक आस्था, क्षेत्र की पवित्रता और पर्यटन प्रभावित होगा। साथ ही सामाजिक समस्याएं बढ़ेंगी।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि यह मामला पिछले वर्ष भी उठा था. जिसे विधायक ने जिलाधिकारी के माध्यम से उस पर रोक लगाई गई थी। इस बार यह मामला फिर ये शराब मामला सामने आया हैं, जिसका गंगोत्री विधायक इस शराब निति का विरोध करते दिखे। विधायक ने कहा सर्व प्रथम यह एक देव नगरी हैं, जिसका सम्मान होना चाहिए। साथ ही ग्रामीण भी इसका विरोध कर रहे हैं।

 

विपक्ष व ग्रामीणों ने कहा कि हर्षिल पर्यटन और धार्मिक क्षेत्र है, यहां शराब की दुकान खोलना गलत संदेश देगा।

वहीं गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि गंगोत्री धाम की महिमा को ठेस पहुंचेगी और यदि फैसला नहीं बदला तो पंडा समाज/तीर्थ पुरोहित आंदोलन करेंगे।

 

कल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ADM से मुलाकात कर ठेका तुरंत निरस्त करने की मांग की, कहा कि गंगोत्री धाम की पवित्रता और गरिमा बनी रहे।

स्थानीय नेता जैसे झाला प्रधान अभिषेक रौतेला और सामाजिक कार्यकर्ता संजय पंवार ने भी विरोध किया, नशा मुक्ति अभियान का हवाला दिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!