उत्तरकाशीउत्तराखंड

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के आवास पर फूलदेई की धूम, गुरुकुलम के बाल सेवकों ने पुष्प अर्पित कर दीं शुभकामनाएं 

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के आवास पर फूलदेई की धूम, गुरुकुलम के बाल सेवकों ने पुष्प अर्पित कर दीं शुभकामनाएं 

 

 

उत्तरकाशी

 

माँ भगवती के पावन नवरात्रि एवं लोकपर्व फूलदेई के शुभ अवसर पर उत्तरकाशी स्थित पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के आवास पर काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के बाल सेवकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पहुँचकर फ्योंली एवं अन्य स्थानीय पुष्पों को देहरियों में अर्पित करते हुए शुभकामनाएँ दी ।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बाल सेवकों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें सस्नेह भेंट प्रदान की तथा बसंत ऋतु के आगमन पर युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूर्व विधायक ने कहा कि फूलदेई जैसे लोकपर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जो समाज को प्रकृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

 

उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर समिति एवं गुरुकुलम के सभी बाल सेवकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान न केवल हमारी लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक संवर्धन के प्रति जनजागरूकता भी बढ़ाता है।

 

महंत अजय पुरी के द्वारा संचालित यह अनूठा प्रयास भूली-बिसरी परंपराओं को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित कर रहा है। फूलदेई संक्रांति से प्रारंभ होकर आठ दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक कार्यक्रम में गुरुकुलम के बाल सेवक प्रतिदिन मंदिर परिसर एवं घरों की देहरियों में पुष्प अर्पित कर इस लोकपर्व को जीवंत बनाए रखते हैं।

 

इस पहल के माध्यम से हिमालयी पुष्पों विशेषकर फ्योंली एवं बुरांश के संरक्षण एवं संवर्धन को भी प्रोत्साहन मिल रहा है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर एवं प्राकृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।पूर्व विधायक सजवाण ने बाबा काशी विश्वनाथ एवं माँ भगवती से प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *