सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ बाजपुर भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने उन्हें बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद हरीश रावत को काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनके सभी टेस्ट किये गये । कोई बड़ी चोट न होने के कारण रात 3 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया जहां से वे अनन्या होटल पहुंच गये। घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर में कांग्रेस एकत्रित हुए जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हाल जाना। बता दे की आज 9 बजे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलने के लिए बुलाया हुआ है।


