आरआई संजय उप्रेती बने डीएसपी, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कंधों पर सजाए सितारे
आरआई संजय उप्रेती बने डीएसपी, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कंधों पर सजाए सितारे
धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़
देहरादून(अमित नौटियाल) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने जनपद के प्रतिसार निरीक्षक संजय उप्रेती को निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया। इस दौरान एसएसपी ने प्रतिसार निरीक्षक के पद पर नियुक्त रहते हुए संजय उप्रेती द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की लिए अपनी शुभकामनाएं दी। आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।
