नैनबाग के ग्राम मसरास में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
नैनबाग के ग्राम मसरास में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग के ग्राम मसरास में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शुक्रवार को तहसील नैनबाग अंतर्गत ग्राम मसरास में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में गांव की महिलाओं और ध्याणियों ने जौनपुरी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर कलश यात्रा निकाली। यह शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई नागदेवता मंदिर पहुंची और वहां से कथा स्थल तक विधिवत पहुंची।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान नागदेवता की पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसके दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की।
कथा के प्रथम दिवस पर वाचक संत लवदास जी महाराज ने अमृतमयी वाणी में प्रवचन देते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण का श्रवण मानव जीवन को सार्थक बनाता है तथा व्यक्ति को शांति, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर आचार्य कपिल सेमवाल, भानु प्रकाश जोशी, रोहित, जियानंद सेमवाल, राम प्रसाद, प्यारे लाल सेमवाल, रमेश सेमवाल, मदन सेमवाल, मोहन लाल, जयंती प्रसाद, दिनेश प्रसाद डंगवाल, विजेंद्र,मनोज सेमवाल,सोबत राम,गंभीर सिंह रावत, रेखा देवी, मीरा देवी, कांता देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।