उत्तराखंड

पुरानी पेंशन के लिए उत्तरकाशी में हुंकार: 12 अप्रैल को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास तक गूंजेगी ‘बाइक महारैली’

पुरानी पेंशन के लिए उत्तरकाशी में हुंकार: 12 अप्रैल को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास तक गूंजेगी ‘बाइक महारैली’

 

उत्तरकाशी- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तरकाशी में कार्मिकों ने एक बार फिर जोरदार हुंकार भरी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उत्तरकाशी के तत्वाधान में हनुमान मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संरक्षक डॉ. मुरली मनोहर भट्ट ने की, जबकि संचालन जिला प्रभारी सुभाष भट्ट ने किया। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ. मुरली मनोहर भट्ट ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों से पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई, जिससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद बहुत कम राशि की पेंशन मिल रही है। उन्होंने इसे कार्मिकों के संवैधानिक अधिकारों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बना रही है।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा पिछले एक दशक से लगातार संघर्ष कर रहा है और अब आंदोलन निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी।

जिला प्रभारी सुभाष भट्ट ने अपने संबोधन में बताया कि नईं पेंशन शेयर बाजार आधारित है, ओर आज के वैश्विक परिवेश में जो हालात बने हैं उसमें शेयर बाजार लुढ़के पड़े हैं ऐसी हालत में कर्मचारी के NPS में जमा अंश में बढ़ोतरी की बजाय 2 से तीन लाख कटौती हो रखी है। मतलब सरकार की इस नईं पेंशन प्रणाली के तहत आपका पैसा बढ़ने की जगह घट रहा है। इसलिए OPS ही एकमात्र विकल्प है।

साथ ही सुभाष भट्ट ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को अवगत कराया कि आगामी 12 अप्रैल 2026 को प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर , देहरादून में विधानसभा से मुख्यमंत्री आवास तक भव्य बाइक महारैली आयोजित की गईं है। इस महारैली में प्रदेश भर से हजारों कार्मिकों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर की जा रही अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त किया और आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से जिला प्रभारी सुभाष भट्ट, मीनाक्षी भट्ट, हेमा भट्ट, गुरमीत कौर, संगीता राय, रूबी सेमवाल, विनीता पंवार, दीप्ति राणा एवं
शिक्षा विभाग से भरत सिंह राणा, सुनील सेमवाल, सूर्य प्रकाश अवस्थी, मनोज परमार, डॉ. साधना जोशी, लोकेंद्र परमार, अतोल महर, रविन्द्र शाह, लक्ष्मी रतूड़ी, मीनाक्षी, शिखा रतूड़ी, धनपति नौटियाल, सुरेश भंडारी, कैलाशमणि गौर, प्रेम सिंह कटारिया, बलवीर सिंह सहित अनेक कर्मिक उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!