उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री विधानसभा में नारी शक्ति की हुंकार: पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने भाजपा से पेश की दावेदारी 

गंगोत्री विधानसभा में नारी शक्ति की हुंकार: पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने भाजपा से पेश की दावेदारी 

 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी) -भटवाड़ी ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने अब विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने का मन बना लिया है। उन्होंने गंगोत्री विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
विनीता रावत ने बताया कि 2008 में जब वह ब्लाक प्रमुख बनी तब से अभी तक भटवाड़ी  ब्लॉक में विपक्ष को ब्लॉक प्रमुख पद से बाहर रखा। भटवाड़ी ब्लॉक में कांग्रेस का मिथ्थक तोड़ कर बीजेपी की ब्लॉक प्रमुख का पद हासिल अभी तक करती आ रही है। साथ ही भाजपा संगठन आज तक निरंतर ब्लॉक प्रमुख बनने में अहम भूमिका निभाती आ रही है। वह दो बार अपने आप ब्लॉक प्रमुख रहते हुए मजबूती के साथ समाज की सेवा आज गढ़वाल सह सयोजक भाजपा की महिला मोर्चा के रूप में भी भूमिका निभा रही है।
स्वयं सहायता समूहों और युवाओं पर फोकस
रावत ने अपनी बात रखते हुए कहा आज तक गंगोत्री विधानसभा में महिला शक्ति को किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी नहीं बनाया है। यदि इस बार विनीता रावत को भाजपा प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित ही गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र का मिथक भी यथावत रहेगा और नारी शक्ति का भी सम्मान होगा। साथ ही भाजपा की दूरदृष्टि की जो महिलाओं को आगे लाने का प्रयास है। वह भी सफल होगा। महिला मंगल दल युवा मंगल दलों को सक्रिय रूप से मंचों में लाने और स्वयं सहायता समूह को स्वरोजगार दिलाने का भी प्रयास भी किया जो आत्मनिर्भर बनने में अपनी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
संगठन का भरोसा मिला तो 2027 में भाजपा की जीत होगी ऐतिहासिक- विनीता रावत
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने बताया कि  यदि संगठन द्वारा आगे भी मुझे दायित्व धारी के रूप में सेवा का अवसर प्रदान करता है तो मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं जनपद उत्तरकाशी की महिलाओं को संगठित कर उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में शत-प्रतिशत महिला समर्थन सुनिश्चित करने का कार्य करूँगी। मुझे दृढ़ विश्वास है कि महिला शक्ति के इस संगठित प्रयास से भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव 2027 में एकतरफा और निर्णायक विजय प्राप्त होगी।

लोकसभा से विधानसभा तक, जीत की नींव में रही महिलाओं की मेहनत

विनीता रावत ने बताया कि जब-जब लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव अथवा भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित हुए है। तब- तब जनपद उत्तरकाशी की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर उन्हें सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक राज्य के निर्माण और विकास की लड़ाई में महिलाओं का योगदान और बलिदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। मैं भाजपा संगठन की निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता हूं। वर्षों से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप निरंतर कार्य करती आ रही हूँ। मुझे दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य (ब्लाक प्रमुख ) के रूप में जनता ने चुना है। दोनों ही बार ब्लॉक प्रमुख, भटवाड़ी (गंगोत्री विधानसभा, जनपद उत्तरकाशी) के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।

कांग्रेस का वर्षों पुराना ब्लॉक प्रमुख बनने का तोड़ा मिथक- विनीता रावत  
विनीता रावत ने  बताया कि मेरे कार्यकाल के दौरान मैंने न केवल संगठन को मजबूती प्रदान की, बल्कि भटवाड़ी ब्लॉक में कांग्रेस का वर्षों पुराना ब्लॉक प्रमुख बनने का मिथक को भी तोड़ा है। आज भटवाड़ी ब्लॉक में लगातार भारतीय जनता पार्टी का ब्लॉक प्रमुख बनना इसी निरंतर संगठनात्मक प्रयास का परिणाम है।
गंगोत्री विधानसभा में आज तक किसी भी पार्टी ने महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया
जनपद उत्तरकाशी में तीन विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला आते हैं। वर्तमान समय में इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विधायक पुरुष वर्ग से है। इसके साथ ही भाजपा सरकार ने जनपद उत्तरकाशी की तीनों विधानसभाओं से अब तक 4 दायित्वधारी राज्यमंत्री का दर्जा भी पुरुष वर्ग को ही प्रदान किया है। जनपद उत्तरकाशी को चुनावी अथवा सामाजिक संतुलन की दृष्टि से देखा जाए तो महिलाओं की भागीदारी लगभग 50 प्रतिशत है। वर्तमान में जनपद उत्तरकाशी में महिलाओं की जनसंख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। इतना ही नहीं भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को गांव-गांव तक पहुँचाने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका रहती है। इस पर संगठन विशेष ध्यान दे तो आगामी चुनाव और बेहतर हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *