उत्तरकाशीउत्तराखंड

राज राजेश्वरी जयंती पर जिला अस्पताल में फलाहार वितरण, मानव उत्थान सेवा समिति ने दिया सेवा का संदेश 

राज राजेश्वरी जयंती पर जिला अस्पताल में फलाहार वितरण, मानव उत्थान सेवा समिति ने दिया सेवा का संदेश 

 

उत्तरकाशी- मानव धर्म की करुणा, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते हुए मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा आश्रम जोशियाड़ा द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय में एक भावपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन मानव धर्म के प्रेरणास्रोत सतपाल महाराज की पावन प्रेरणा तथा माता राज राजेश्वरी की पावन जयंती के शुभ अवसर पर सम्पन्न हुआ।

प्रभारी महात्मा स्नेहा भाई,महात्मा गयाप्रसाद एवं लक्ष्मी भाई के स्नेहिल मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को श्रद्धा एवं सहानुभूति के साथ फलाहार वितरित किया गया। समिति के सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करने हेतु धार्मिक साहित्य हंसादेश भी भेंट किया। मानव उत्थान सेवा समिति ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस रावत को भी धार्मिक साहित्य भेंट की।

 


इस अवसर पर महात्माओं ने बताया कि मानव धर्म का मूल उद्देश्य सेवा,सद्भाव और आत्मिक उत्थान है। ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों के जीवन में आशा का संचार करते हैं, बल्कि समाज को भी धर्म और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में एक आध्यात्मिक वातावरण बना रहा,जहां सेवा और समर्पण की भावना ने सभी के हृदय को स्पर्श किया। समिति के इस पुनीत प्रयास की स्थानीय लोगों एवं मरीजों ओर अस्पताल प्रशासन द्वारा सराहना की गई।

इस अवसर पर जिला प्रधान डॉ. सोवेंद्र सिंह,जगमोहन चौहान,सुरेश बिष्ट,प्रदीप बरसियाटा, शूरवीर सिंह बिष्ट,प्रकाश भंडारी,जगदीश बलियाल,डॉ. कल्पना,प्रभा,कविता बिष्ट,गीता चौहान,संगीता,गीता,जशोदा, सरिता आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!