बढ़ती यातायात और सुरक्षा समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
बढ़ती यातायात और सुरक्षा समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तरकाशी- जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कार्यालय को जनपद में बढ़ती यातायात और सुरक्षा समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि आगामी यात्रा प्रारंभ होने वाला है किन्तु वर्तमान समय से ही प्रातः एवं सायंकाल ज्ञानसू से गंगोरी के मध्य भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आमजन, पर्यटकों एवं विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा निम्न प्रमुख मांगें उठाई गईं
प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भारी वाहनों (ट्रकों) का संचालन नगर बाईपास से किया जाए।
सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटाकर सख्ती से नो-पार्किंग लागू की जाए।
जहां सड़क पर्याप्त चौड़ी है, वहां चिन्हांकन कर व्यवस्थित पार्किंग स्थल विकसित किए जाएं।
सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों का चालान किया जाए।
निर्माण सामग्री को रात्रि में हटाकर विद्यालय समय से पूर्व सड़क को साफ रखने की व्यवस्था की जाए।
गाजणा क्षेत्र के धौंती बाजार में स्वीकृत पुलिस चौकी को शीघ्र स्थापित किया जाए तथा सीमावर्ती क्षेत्र में स्थायी पुलिस चेक पोस्ट बनाया जाए।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी मुद्दे जनहित से सीधे जुड़े हुए हैं, अतः इनका शीघ्र समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अन्यथा स्थानीय जनता को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

कार्यक्रम में कनकपाल सिंह परमार (पूर्व प्रमुख, डुंडा), कमल सिंह रावत (जिला संयोजक, सेवादल), शीशपाल पोखरियाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, आरजीपीएस), महाजन चौहान (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल), पपेंद्र नेगी (जिला संयोजक, आरजीपीएस), जीतम सिंह रावत (पूर्व प्रधान, सिरी),सूर्यबल्लभ नौटियाल, उत्तम सिंह गुसाईं (अध्यक्ष, व्यापार मंडल जोशियारा), सुधीश पंवार (प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस),मनोज राही एवं गजेंद्र राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।