उत्तरकाशीउत्तराखंड

मनेरी पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया नशा, साइबर, महिला और सड़क सुरक्षा का पाठ 

मनेरी पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पढ़ाया नशा, साइबर, महिला और सड़क सुरक्षा का पाठ 

उत्तरकाशी- नशा, साइबर, महिला, साइबर अपराध आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए गए जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत कोतवाली मनेरी पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज, मनेरी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं और अध्यापकों नशा, साइबर, महिला और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के कुप्रभाव के प्रति सजग करते हुए बताया कि नशा हमें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हर प्रकार का नुकसान पहुँचाकर बर्बादी की गर्त में धकेल देता है। युवाओं के भविष्य को तबाह कर देता है। सभी छात्र-छात्राएं नशे व गलत संगत से दूरी बनाए। अपने कैरियर और पढ़ाई-लिखाई पर फोकस करें। व्यायाम तथा खेलकूद को अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनायें। सभी अपने आस-पास के समाज व परिचितों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करें।

जन जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस ने छात्र-छात्राओं साइबर, महिला अपराध और यातायात नियमों की व्यापक जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933, डायल 112 तथा उत्तराखंड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति की उपयोगिता बताते हुए एप्प को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं तथा स्कूली स्टाफ को सामान्य बीमारियों, इन्फेक्शन, स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानियां तथा HPV वैक्सीन की जानकारी दी गयी।

इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल गुलाब सिंह महर, अपर उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद उनियाल, स्वास्थ्य विभाग सुमित्रा पंवार, निकिता पंवार, पुलिस जवान दिनेश तोमर, रितु और अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *