SP उत्तरकाशी की अध्यक्षता में गोष्ठी: सुरक्षित चारधाम यात्रा और नशा मुक्ति पर दिया जोर
SP उत्तरकाशी की अध्यक्षता में गोष्ठी: सुरक्षित चारधाम यात्रा और नशा मुक्ति पर दिया जोर
उत्तरकाशी- पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपध्याय ने पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में व्यापार मण्डल, टैक्सी/ट्रक/बस यूनियन, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।
मीटिंग में मुख्यतः धाम व मुख्य पड़ावों पर तीर्थयात्रियों की होल्डिंग कैपेसिटी, व्यवस्थित यातायात मैनेजमेंट, पार्किग सुविधाओं, पुलिस बैरियर्स, यात्री पंजीकरण केन्द्र आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चायें करते हुये यात्रा को सुरक्षित व सफल बनाने के लिए के लिए उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने सुझाव एवं विचार रखें गये।
पुलिस अधीक्षक ने सुझावों पर काम करने का आश्वासन के साथ सभी से परस्पर समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने, चारधाम यात्रा को सफल बनाने मे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में पार्क किया जाये। नो पार्किंग जोन सड़क किनारे अनावश्यक रुप से वाहन पार्क न किये जाये।
प्रेशर हार्न पर सख्त कार्रवाई, लोकल/ट्रेक्सी वाहनों को रजिस्ट्रेशन केन्द्रों पर अनावशयक रोकटोक न करने की हिदायत दी गयी।
उपस्थित जनों को बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सभ्य व्यवहार करने, होटल, धर्मशालाओं पर रुकने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों का विवरण, ID आदि सुरक्षित रखने की हिदायत दी गयी.
होटल, धर्मशाला, दुकानों पर CCTV कैमरे चालू हालत में रखने के साथ, वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों व मजदूरों के सत्यापन अनिवार्य रुप से कराने हेतु बताया गया।
चारधाम यात्रा के अतिरिक्त अपराध तथा नशे पर नियंत्रण हेतु भी गहन चर्चा की गयी। SP उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में नशे का दुष्प्रभाव दिनोंदिन बढता जा रहा है, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी का जागरूक होना बेहद जरुरी है, परिजनों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए, बच्चों का गलत संगत में न जाने दें, यदि कोई नशे का आदी हो जाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि उनकी काउंसलिंग करवाई जा सके। पुलिस व्यापक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम व सेमीनार लगाकर आम नागरिक को नशा व साइबर अपराधों के प्रति सजग करने का प्रयास कर रही है, साथ ही नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है, यदि किसी के पास नशे के कारोबार या अन्य गतिविधि से सम्बंधित कोई जानकारी रहती है तो बेझिझक पुलिस से साझा करें, अथवा 1933 पर जानकारी दें।
मीटिंग में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पवार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, प्रभारी निरीक्षक LIU विकास नौटियाल उप निरीक्षक यातायात बड़कोट वीरेंद्र पंवार, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन शैलेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह गुसाई, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन भटवाड़ी बलबीर सिंह सरदार, अध्यक्ष हरी आदर्श टैक्सी यूनियन जोशियाड़ा जीत सिंह राणा, अध्यक्ष श्री काशी विश्वनाथ ट्रक एसोसिएशन किशन सिंह रमोला सहित व्यापार मण्डल, टैक्सी/ट्रक/बस यूनियन एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
