गंगोत्री धाम में VIP पूजा के आरोपों पर मंदिर समिति ने किया खंडन , सचिव बोले – भ्रामक और निराधार हैं आरोप 

गंगोत्री धाम में VIP पूजा के आरोपों पर मंदिर समिति ने किया खंडन , सचिव बोले – भ्रामक और निराधार हैं आरोप 

​गंगोत्री

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में VIP पूजा (विशेष पूजा) और आम श्रद्धालुओं को लाइन में घंटों खड़ा रखने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो/आरोपों का गंगोत्री मंदिर समिति ने कड़ा संज्ञान लेते हुए खंडन किया है। श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के सचिव सुरेश सेमवाल ने इन आरोपों को भ्रामक और सत्य से परे बताया है।

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से भ्रामक और निराधार हैं। गंगोत्री धाम में किसी भी सामान्य श्रद्धालु से कोई शुल्क नहीं लिया जाता और आम यात्री सबसे आगे रहकर मां गंगा के दर्शन करते हैं।
​

वहीं गंगा मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा.रही बात विशेष पूजा पद्धति की, तो यह व्यवस्था चारधाम के अन्य प्रमुख धामों (जैसे बदरीनाथ और केदारनाथ) की तरह ही निर्धारित नियमों के तहत संचालित होती है। ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा विशेष पूजा की रसीद कटवाए बिना प्रवेश का प्रयास किया गया होगा और रोके जाने पर यह भ्रम फैलाया गया है।

सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है विशेष पूजा का स्थान मंदिर परिसर में अलग (पीछे) निर्धारित है।हम इन भ्रामक दावों का पूर्ण रूप से खंडन करते हैं और देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का गंगोत्री धाम में स्वागत करते हैं। पितृपक्ष के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु आकर मां गंगा के दर्शन करें और तर्पण-श्राद्ध कर्म संपन्न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!