रा. म. खाड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
रा. म. खाड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
कार्यक्रम का आयोजन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह के निर्देशन में किया। ऑफलाइन प्रतियोगिता का संचालन डॉ. ईरा सिंह और प्रोफेसर निरंजना शर्मा साथ ही आशीष ने तकनीकी, दीपक ने फोटो कॉपी और हितेश ने छायांकन में सहयोग दिया ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने इतिहास विभागाध्यक्ष की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की परीक्षा उपयोगी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराये जाने की संस्तुति की।
प्रतियोगिता की समयावधि एक घंटा निर्धारित की गई, जिसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन सबसे ज्यादा इतिहास और राजनीतिक शास्त्र के छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी, द्वितीय स्थान पर सिमरन कोटियाल व आयुषी रही और तृतीय स्थान पर उर्मिला रही। ऑफलाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुज भंडारी पर द्वितीय स्थान निधि व तृतीय स्थान पर मीनाक्षी रही।
