उत्तरकाशी में डोली धरती: 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

 

उत्तरकाशी में डोली धरती: 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

 

 

उत्तरकाशी में रात 8:07 बजे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई तीव्रता

उत्तरकाशी.

 

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप रात 8 बजकर 07 मिनट पर आया।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है।

 

 

भू-वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी क्षेत्र में ज़मीन की सतह से लगभग 11 किलोमीटर की गहराई में स्थित था (अक्षांश: 30.744, देशांतर: 78.414).

 

 

झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

 

 

स्थान: उत्तरकाशी, उत्तराखंड

तीव्रता: 4.2 (रिक्टर स्केल)

समय: रात्रि 08:07:30 बजे

गहराई: 11 किलोमीटर

स्रोतः राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!