भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने परिवार सहित गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना और किया पितृ तर्पण
गंगोत्री
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत अपने परिवार के साथ पवित्र धाम गंगोत्री पहुँचे। इस दौरान उन्होंने गंगोत्री धाम में विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया और गंगा पुरोहितों के सान्निध्य में पितृ तर्पण का अनुष्ठान संपन्न किया। साथ ही उन्होंने माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान और विशेष अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिनमें मुख्य रूप से सचिव गंगा पुरोहित सभा पंडित माधवानंद सेमवाल, पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल,अध्यक्ष गंगा पुरोहित सभा के संजीव सेमवाल,राजेश सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, आदित्य पुरोहित, पंडित केशवानंद सेमवाल, महेश सेमवाल और कृपाराम सेमवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


