उत्तराखंडचम्पावत

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

चंपावत

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अंतर्गत जनपद चंपावत में ग्राम प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के लक्ष्यों, रणनीति एवं प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान एमओ-डीटीसी चंपावत डॉ. गुरुशरण कौर ने अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम स्तर पर टीबी के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग, समय पर पहचान, जांच, उपचार हेतु रेफरल तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संभावित मरीजों की पहचान एवं स्क्रीनिंग को प्रोत्साहित करने तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को हासिल करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया

कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO), एमओ-डीटीसी चंपावत, DPC एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनभागीदारी और विभागीय समन्वय के साथ चंपावत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!