उत्तराखंडचम्पावत

स्वास्थ्य विभाग सक्रिय: टनकपुर में टीबी जांच शिविर में उमड़ी भीड़, टनकपुर क्षेत्र में टीबी उन्मूलन को लेकर चला विशेष अभियान, कल फिर लगेगा कैंप 

स्वास्थ्य विभाग सक्रिय: टनकपुर में टीबी जांच शिविर में उमड़ी भीड़, टनकपुर क्षेत्र में टीबी उन्मूलन को लेकर चला विशेष अभियान, कल फिर लगेगा कैंप 

 

टनकपुर

 

उच्च जोखिम (High Risk) क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन के उद्देश्य से टनकपुर ब्लॉक के ग्राम भजनपुर एवं बनबसा सीटी में विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर सक्रिय रूप से शिविर संचालित कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया और संदिग्ध मरीजों की जांच की।
शिविर में CHO गरिमा परगाई, STS पंकज राठौर, TBHV योगेश कुमार, आशा कार्यकर्ता दीपिका जोशी एवं लक्ष्मी तथा ANM रश्मि गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर शिविर को सफल बनाया।
भजनपुर में कुल 60 मरीजों की ओपीडी की गई, जिसमें 55 लोगों के एक्स-रे कराए गए। वहीं बनबसा सीटी में 65 मरीजों की ओपीडी हुई, जिनमें से 52 व्यक्तियों के एक्स-रे किए गए।
इस दौरान ग्रामीणों को टीबी के प्रमुख लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, यदि समय पर जांच और नियमित उपचार लिया जाए।
स्वास्थ्य टीम ने लोगों को टीबी जांच के लिए प्रेरित किया तथा संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच हेतु चिन्हित किया। विभाग द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल टनकपुर क्षेत्र में एक और विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *