हरीश रावत का उत्तरकाशी दौरा: हाईवे की बदहाली, आपदा पीड़ितों की उपेक्षा और अनियंत्रित विकास पर उठाए सवाल
हरीश रावत का उत्तरकाशी दौरा: हाईवे की बदहाली, आपदा पीड़ितों की उपेक्षा और अनियंत्रित विकास पर उठाए सवाल
धराली आपदा पर क्या बोले हरदा – प्रभावित परिवारों के दुख-दर्द को निकट से महसूस किया। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, अधिकारियों से चर्चा की। काल कल्वित (मृत) लोगों की पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी। पीड़ित परिवारों के साथ हर कदम पर खड़े रहने का दिया आश्वासन। लिमचीगाड़ पुल टूटने से गांव का संपर्क टूटने जैसी समस्याओं का अवलोकन सरकार को करना चाहिए ताकि भविष्य मे तैयार रहे प्रशासन।साथ ही आपदा पीड़ितों के साथ सरकार को पूरा सहयोग करना अति आवशयक होना जरूरी है.
विकास और आपदा क्या बोले हरदा – अनियंत्रित विकास, चारधाम हाईवे/प्रोजेक्ट्स और पर्यावरणीय क्षति पर चिंता (पिछले बयानों में भी हिमालय में अत्यधिक निर्माण को आपदाओं का कारण बताया)।
चारधाम यात्रा की तैयारी पर भी लगाए आरोप हरदा ने – यात्रा की तैयारी पर फोकस, लेकिन सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट (गेटवे सिस्टम), और पिछले आपदा प्रभावित रूट्स (गंगोत्री रूट) पर सतर्कता बरतने की जरूरत।
